मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियाकी फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, वाहन जब्त, शवों का हुआ पोस्टमार्टम
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियाकी फोरलेन पर जोरकट दुबियाखाड़ के समीप बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।