जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। पुलिसकर्मी मेडिकल परीक्षण के लिए हथकड़ी लगाकर एक आरोपी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और मोबाइल चलाने में व्यस्त हो गए, तभी मौके का फायदा उठाकर कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।