पूरनपुर: अलखजरा मस्जिद के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
पूरनपुर। नगर की अलखजरा मस्जिद के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोहल्ला कायस्थान निवासी राममूर्ति पुत्र जोगन लाल (45 वर्ष) तथा जटपुरा निवासी विकास पुत्र त्रिभुवन घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई,