बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 60 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. जहां 124 रिक्तियों के विरुद्ध 139 अभ्यर्थियों ने जॉब कैम्प में भाग लिया. इनमें 60 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया.