ग्वालियर गिर्द: सब्जी के लिए तेल मांगा तो पेट्रोल डालकर जलाया, महिला ने किया वीडियो में खुलासा
लिव इन पार्टनर ने सब्जी के लिए तेल मांगने पर अपनी प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जला दिया।इस महिला को गंभीर हालत में 17 मई को ग्वालियर में भर्ती कराया गया था जहां इसकी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।कंपू पुलिस ने इस मामले में मंगलवार रात मर्ग कायम किया है।खास बात यह है कि महिला ने मरने से पहले अपना एक वीडियो बनाया था जिसमे उसने मनोज पर जलाने का आरोप लगा रही है।