गाजीपुर के नोनहरा–बरतर मैदान में जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 52वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप सुपर लीग का आज भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश भर की 16 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मिर्जापुर और मऊ आमने-सामने रहीं, जहाँ मऊ की टीम ने मिर्जापुर को 37–22 से हराया।