अगिआंव: भगवानपुर के समीप ट्रेलर ने यात्री बस को मारी जोरदार टक्कर, बस 200 फीट नीचे गिरी, लाइव वीडियो आया सामने
Agiaon, Bhojpur | May 29, 2026 अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के बीच भगदड़ जैसा माहौल कायम हो गया।घटना में बस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।