जिला में एनडीआरएफ बटिंडा की टीम लगातार आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त डा मुनीश नागपाल की कमान में वीरवार को दोपहर करीब दो बजे लघु सचिवालय में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूकंप आने पर की जाने वाली गतिविधियां आयोजित की गई।