गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम उर्फ बाबा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बीते शुक्रवार की अल सुबह गांव की सड़क पर उनका खून से लथपथ शव और पास में गिरी उनकी बुलेट मोटरसाइकिल मिली। मृतक, ग्राम प्रधान बिंदु देवी के बेटे थे।