परैया के ललन स्मारक उच्च विद्यालय कपसिया स्थित संकुल संसाधन केंद्र में 3 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को संकुल के अन्तर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्यों शामिल हुए। प्रशिक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं धमेन्द्र प्रधान ने सभी को प्रशिक्षण दिया।