गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर एल्कोहॉल नष्ट उत्पाद अधीक्षक ने दी जानकारी।
गोपालगंज में शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया. यह शराब 179 मामलों में जब्त की गई थी. पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई गई.