बदायूं: कछला गंगा में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से किनारे पर गंगा स्नान करने की अपील की डीएम व एसएसपी ने
Budaun, Budaun | May 31, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर रविवार को सुबह 7 बजे से ही हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर गंगे और गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।