प्रयागराज: रेलवे DRUCC बैठक में यात्रियों की समस्याओं पर चर्चा, DRM ने कहा- अमृत भारत योजना से बदल रही स्टेशनों की सूरत
Sadar, Allahabad | May 29, 2026
प्रयागराज मंडल कार्यालय के संकल्प सभागार में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल ने की। बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत में ADRM/सामान्य श्री दीपक कुमार ने सभी सदस्यों को प्लांटर देकर स्वागत किया।