गुना कोतवाली थाना के अनुराधा गली से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। 20 अक्टूबर को फरियादी शिवम धाकड़ निवासी नानाखेड़ी ने कहा, 19 अक्टूबर रविवार दोपहर को अनुराधा गली में सामान ले रहा था, परिसर के बाहर से चाचा शिव सिंह धाकड़ के नाम रजिस्टर्ड बाइक चोर चोरी करके ले गए। थाना में शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।