पन्ना: पन्ना में कांग्रेस को बड़ा झटका: वरिष्ठ महिला नेता सुप्रिया बुंदेला ने थामा भाजपा का दामन!
Panna, Panna | Jun 20, 2026 पन्ना जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां वरिष्ठ महिला नेता सुप्रिया बुंदेला ने भाजपा का दामन थाम लिया है। महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रमुख सुप्रिया बुंदेला ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।