चितरंगी: डीबीएल के पुराने वर्करो ने रोजगार नहीं मिलने को लेकर निगाही कोंडई में हड़ताल किया।
आज सुबह करीब 8:00 बजे से डीबीएल के पुराने वर्करो ने रोजगार नहीं मिलने पर निगाही कोंडई में किया हड़ताल एवं चक्का जाम बताया जा रहा है कि कंपनी में 5 से 10 सालो से काम कर रहे वर्करो को रोजगार न देकर जिले के बाहर से आए लोगों को रोजगार दिया जा रहा है वहीं सिंगरौली जिले के लोग जो कंपनी में कई सालों से कम कर रहे थे उनको रोजगार नहीं दिया जा रहा है।