चितरंगी: एनसीएल परिवार ने खनिक अभिनंदन दिवस 2024 के अवसर पर श्रमवीरों को किया नमन।
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में खनिक अभिनंदन दिवस-2024 के अवसर पर मुख्यालय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल श्री बी. साईराम, निदेशक श्री मनीष कुमार, निदेशक श्री रजनीश नारायण, अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।