चितरंगी: चितरंगी एवं दुधमनिया क्षेत्र के 32 गांव की अधिग्रहण से 114.154 हेक्टेयर भूमि होगी प्रभावित।
प्रयागराज से चितरंगी- सिंगरौली एनएच135 के प्रस्तावित नवीन सड़क मार्ग के परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन सर्वे कराने के लिए भू-अर्जन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चितरंगी ने संयुक्त दल तहसीलदार चितरंगी एवं दुधमनिया के नेतृत्व में संयुक्त दल गठित किया है इस दल का गठन आज किया गया राष्ट्रीयराज मार्ग उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश चितरंगी से सिंगरौली प्रयाराज प्रभावित है।