गरौठा: गुरसराय में भीषण हादसा: हार्वेस्टर की टक्कर से युवक की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर
गुरसराय थाना क्षेत्र में भसनेह के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गमी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में मानवेंद्र (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छत्रपाल गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पो