रामपुर: बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में नगरपालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की
Rampur, Rampur | Apr 30, 2025 बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार गन्ना समिति के कार्यालय के आगे बनी मीना बाजार की 40 दुकानों में से बाकी बची दुकानों पर बुधवार को नगर पालिका के बिलडोज़रो द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इस मौके पर नगर पालिका ईओ व सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर पालिका की इस कार्रवाई के दौरान राम रहीम पुल पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही।