रामपुर: नयागांव में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Apr 30, 2025 बुधवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम नईम गंज निवासी अमर सिंह मंगलवार को शाम चार बजे काम करके घर लौट रहे थे। नयागांव में ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह की मौत हो गई, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।