मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026’ का समापन समारोह हॉकी टर्फ मैदान पर आयोजित किया गया। शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, जूडो-कराटे सहित विभिन्न खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।