कैराना: कांधला में दिल्ली बस अड्डे के निकट बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
Kairana, Shamli | Jun 10, 2026 कांधला कस्बे में दिल्ली बस अड्डे के निकट सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार शाम करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, बाइक और ई—रिक्शा की भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम मनीष व आशीष बताए जा रहे हैं।