सरिया की 2 साल 6 महीने की बच्ची का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नियमित जांच में श्रवण बाधिता पाई गई। एम्स रायपुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से 6 लाख रुपये की मदद से सफल कॉक्लियर इम्प्लांट हुआ। अब बच्ची की सुनने और बोलने में प्रगति की उम्मीद है।