राजगढ़: राजगढ़ कॉलेज के अक्षित ने HPU युवा महोत्सव में लोकगीत गायन में हासिल किया दूसरा स्थान
एचपीयू युवा महोत्सव ग्रुप-2 में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के अक्षित ने लोकगीत एकल गायन प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 महाविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य और संगीत विभाग ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।