दातागंज: दातागंज क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से दो लोग घायल, सीएचसी दातागंज में भर्ती
रविवार शाम 4 बजे दातागंज क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से दो महिला घायल हो गई। जिसमें घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार बस्ती जनपद का रहने बाला है। यह लोग हरिद्वार जा रहे थे। अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ है। जिसमें नीलम उपाध्याय और श्रेया उपाध्याय घायल हुई है।