खगड़िया: आवास बोर्ड में बाइक की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के आवास बोर्ड में शनिवार 3:00 बजे बाइक के ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी के रहने वाली नजराना खातून के रूप में की गई है। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल नजराना खातून ने बताई की ठुठी से खगड़िया बाजार करने के लिए आए हुए थे।