खगड़िया: खगड़िया रैंक प्वाइंट के पास अज्ञात अघेड़ की मौत, आरपीएफ पुलिस कर रही जांच
शहर के रैक प्वाइट पर शनिवार सुबह 10:00 बजे एक अज्ञात शव को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह में कुछ लोगों में स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में देखा, इसके बाद इसकी सूचना आरपीएफ पुलिस को दी आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सदर आपताल भेज दिया गया है ।