स्याना: नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पार्क की साफ-सफाई
Siyana, Bulandshahr | Jun 8, 2026
नगर के बाबूजी कल्याण सिंह भाजपा पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क की साफ सफाई की। सोमवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।