फूलपुुर: ज़हरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फूलपुर क्षेत्र के लंका बौड़ई गाँव में सब्जी तोड़ने गई 16 वर्षीय सुमन यादव की ज़हरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। सुमन कक्षा 11 की छात्रा थी। शाम को सब्जी तोड़ते समय उसे जंतु ने काट लिया, जिसकी जानकारी उसे नहीं हुई। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।रविवार लगभग 4:00 बजे हुई जानकारी।