पन्ना शहर भक्ति और आलोक से नहाया जब देवप्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर धर्मसागर तालाब के तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 11 हजार दीपों की रौशनी से पूरा तालाब स्वर्णिम आभा से जगमगा उठा। श्रद्धा, संगीत और संस्कृति से सजी इस शाम में नगरवासियों ने भक्तिमय वातावरण में आरती और दीपदान किया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास द्वारा किया गया।