गोला: मझगांवा पुल हादसे में मृत तीन लोगों के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, नम आंखों से हुआ बड़हलगंज मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के शव शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़हलगंज क्षेत्र के विजय नारायण (65), उन्नति तिवारी (18) और गगहा के शिवम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। विजय नारायण और उन्नति का शव कोल्हुआ टाडा स्थित आवास पर पहुंचा।