श्रीडूंगरगढ़: बिजली संकट से नाराज किसानों ने बीदासर रोड स्टेट हाईवे को किया जाम, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय के सामने बीदासर रोड स्टेट हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बारिश और आंधी के बाद क्षति