गम्हरिया: पहली सोमवारी पर सिंहेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, रात 2 बजे खुलेंगे बाबा के पट
सावन की पहली सोमवारी पर बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ने वाला है। रविवार रात से लाखों श्रद्धालुओं और डाक बमों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मंदिर का पट रात दो बजे खोल दिया जाएगा। प्रशासन, पुलिस और मंदिर न्यास समिति ने सुरक्षा, ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।