बीसलपुर: जारकल्लिया गांव में तीन बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, सीएमओ ने गांव में भेजी स्वास्थ्य टीम
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन बच्चों की रहस्यमई बुखार,उल्टी,दस्त आने के चलते मौत हो गई। एक साथ हुई तीन बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। वही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमओ ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर कैंप लगवाया जहां मृतकों के परिजनों के अलावा आस पास के लोगों की जांच की गई