नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में घर की सफाई करते समय महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे देखने आयी उसकी बहन पर रास्ते में सियार ने हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गयी। दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।