अंबाह के उर्मिला देवी मैरिज गार्डन में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें मतदाता सूची सत्यापन और संगठन सशक्तिकरण की रणनीति तय की गई।