चरखारी: ग्राम ऐचाना में गौवंश को गर्मी से बचाने के लिए गौशालाओं में विशेष इंतजाम, प्रधान-सचिव ने शुरू किए प्रयास
प्रदेश में जारी रेड अलर्ट और 45-46 डिग्री तापमान के बीच चरखारी ब्लॉक के ग्राम ऐचाना में गौवंश को गर्मी से बचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। ग्राम प्रधान दिनकर तिवारी व सचिव राहुल पाठक शासन के आदेशों के पालन में जुटे हैं। महोबा समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। तेज गर्मी और आंधी को लेकर प्रधान चिंतित हैं। सूखाग्रस्त क्षेत्रों में टैंकर से पानी पहुंचेगा।