चुनार: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जमालपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर में दस बीघा खड़ी फसल जलकर राख
संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जमालपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव के सिवान में रविवार की दोपहर में आग से करीब आधा दर्जन किसानों की लगभग दस बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने दोपहर में सिवान से आग की लपटें उठती देख मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके होश उड़ गए।