जयसिंहनगर: पोंडी गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसा भालू भागते समय कुएं में गिरा, वन विभाग का अमला मौके पर मौजूद
जिले के जंगली क्षेत्रों से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की दखल बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से वन परिक्षेत्र अमझोर के पोंडी गांव में जंगल से भटक कर एक भालू रिहायशी क्षेत्र में आ गया, भालू अचानक एक घर में घुस गया और भागते समय कुएं में गिर गया सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा हालांकि वन विभाग की टीम ने भालू को कुआं से नहीं निकाला है।