जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत अमझोर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम किया गया आयोजित
शहडोल ज़िले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझोर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को हित लाभ का भी वितरण किया गया है।