रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सावन माह व कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 25, 2025 पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए शुक्रवार को शाम सात बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और पुलिस अधीक्षक जीआरपी, मुरादाबाद ने रामपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।