जोधपुर: आखलिया चौराहा पर स्मैक बेचते तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आखलिया चौराहा पर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखी स्मैक जप्त की। प्रताप नगर थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आखलिया चौराहे के पास स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे पाल लिंक रोड निवासी रमेश को गिरफ्तार कर बेचने को रखी स्मैक जप्त की गई।