जोधपुर: महात्मा गांधी अस्पताल में चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह पहुंची, किया निरीक्षण
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचाराधीन आशा सहयोगिनी से कुशलक्षेम पूछने आज गुरुवार को चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह अस्पताल पहुंची। चिकित्सको को बेहतर उपचार करने हेतु दिए निर्देश। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण भी किया और रोगियों एवं परिजनों से फीडबैक लिया।