जबलपुर: वेटनरी से तेंदुआ लापता होने की खबर अफवाह निकली, 'कैनाइन डिस्टेंपर' से पीड़ित मादा तेंदुआ झाड़ियों में मिला
जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वन्य प्राणी स्वास्थ्य केंद्र से तेंदुए के भागने की खबर ने शहर में हड़कंप मचा दिया, जो बाद में महज एक अफवाह साबित हुई। असल में, नरसिंहपुर से लाया गया यह 8-10 वर्षीय मादा तेंदुआ 'कैनाइन डिस्टेंपर' नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज जारी है। केंद्र की प्रभारी डॉ. शोभा जावरे ने स्पष्ट किय