कुंडा: शेखपुर गांव से पुलिस ने किया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद ,शुरू किया मामले की जांच
कुंडा के शेखपुर गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। .इंस्पेकटर कुण्डा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम के घर से बारूद का बुरादा 30 किलो, अल्मीनियम 25 किलो, जस्ता 30 किलो, गंधा 10 किलो, स्पोडियम सल्फेट 20 किलो, सोहरा 20 किलो मिला। कुल एक कुंतल 35 किलो बारूद बरामद किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।