मधेपुरा: महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के खिलाफ मधेपुरा में निकाला गया कैंडल मार्च
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में रविवार की शाम मधेपुरा में विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कैंडल मार्च में IMA, लायंस क्लब, चैंबर ऑफ कॉमर्स, आईडीए, लेबोरेट्री संघ के लोग शामिल थे। पूर्णिया गोला चौक से कॉलेज चौक तक कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।