गाज़ीपुर: गाजीपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस का खौफनाक हादसा, CCTV में कैद हुआ पलटने का मंजर
गाजीपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी बस के भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।वाराणसी–गोरखपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि बस नेपाल से वाराणसी जा रही थी और उसमें करीब चार दर्जन श्रद्धालु सवार थे। यह दर्दनाक हादसा नन्दगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास हुआ।