फुलवरिया: श्रीपुर पुलिस ने कार्रवाई कर अपहृता को किया सकुशल बरामद, एक नामजद नाबालिग को हिरासत में लिया
श्रीपुर थाने की पुलिस ने एक अपहरण के मामले में सफलतापूर्वक उद्भेदन कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में नामजद एक नाबालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भिंगरी थाना क्षेत्र स्थित एक बाजार से बरामद किया। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार गत 25 जून को मामला दर्ज हुआ था।