अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के पीपल गाँव में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।